Press "Enter" to skip to content

ईमानदारी की मिशाल: ड्रायकलीन करने आए कपड़े की जेब में निकले 50 हजार, संचालक ने वापस ग्राहक को लौटाए / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के शक्तिपुरम खुड़ा में रहने वाले ड्राईकलीन संचालक के यहां कपड़े ड्राईकलीन के लिए आए थे. तभी कपड़े की जेब में से 50 हजार रुपए मिले. तभी ड्राईकलीन संचालक ने उन पैसों को ग्राहक को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है.


जानकारी के अनुसार न्यू सुपर लॉन्ड्री के संचालक पंचम रजक ने बताया कि बुधवार को किसी ग्राहक के कपड़े ड्राईकलीन के लिए आए थे. तभी गुरुवार को जब उन कपड़ों को ड्राईकलीन किया गया तो एक कपड़े की जेब में कुछ दिखाई दिया जब खोलकर देखा तो उसमें 500 के 100 नोट थे जो की 50 हजार थे. जिसकी सूचना तुरंत पंचम रजक ने फोन पर ग्राहक को दी और आज शुक्रवार को ग्राहक के घर पर पहुंचे जहां उन्होंने ड्राईकलीन किए हुए कपड़ों के साथ 50 हजार ग्राहक को वापस देकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है. पंचर रजक ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार का लालच नहीं आया और जिसकी अमानत थी उन्होंने उसे वापस करके अपना फर्ज निभाया है. ग्राहक ने खुश होकर 2100 रुपए की इनाम लॉन्ड्री के संचालक पंचम रजक को भेंट की साथ ही धन्यवाद भी दिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!