शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के हाजिनगर मोड़ पर गुरुवार रात एक डंपर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गया। इस घटना में ट्रक स्टाफ घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक एक खाली डंपर करैरा से चलकर भितरवार की ओर जा रहा था। इसी दौरान करैरा से 3 किलोमीटर दूर हाजिनगर मोड़ पर डंपर डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गया। घटना में बिजली का खंभा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बिजली के तार सड़क पर बिखर गए। इसके चलते सड़क पर काफी देर तक जाम लग रहा।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई को बंद कराने के बाद तारों को हटाया तब कहीं जाकर आवागमन को पुनः शुरू हो पाया। इस घटना में डंपर का ड्राइवर ताराचंद झा और क्लीनर घायल हुआ है जिसका उपचार करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराया डंपर, बिजली के तार सड़क पर फैलने से लगा रहा घंटो जाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment