शिवपुरी: शहर के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शिक्षक पिता ने आज (शुक्रवार को) इसकी शिकायत कोतवाली सहित एसपी से की है।
कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति नगर के रहने वाले शिक्षक नगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उसका बेटा नितांत रघुवंशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। शिक्षक ने बताया कि उसके बेटे ने पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी को एक सॉफ्टवेयर आर्डर किया था इस सॉफ्टवेयर को खरीदने के लिए उसने छोटे-मोटे लेनदेन में क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। लेकिन कंपनी के द्वारा उसे सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध नहीं हुआ है।
शिक्षक नगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते के द्वारा प्री अप्रूव लोन के जरिए कुल 21 लाख 46 हजार 100 रुपए की राशि काट ली गई। शिक्षक ने बताया कि बेटे के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते में पहले 19 लाख का लोन पास कराने के बाद राशि को बेटे के ही खाते में डाला गया। फिर उस राशि को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बेटे के खाते में 2 लाख रुपए की राशि भी जमा थी। वह राशि भी ऑनलाइन निकाल ली गई है। बेटे के खाते और क्रेडिट कार्ड के साथ धोखाधड़ी कर जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है उसकी जानकारी के साथ इसकी शिकायत एसपी सहित कोतवाली में दर्ज कराई हैं.

शिवपुरी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ पुणे की कंपनी ने की 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment