Press "Enter" to skip to content

देहात थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी को अवैध शराब बेचते किया गिरफ्तार, भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की देहात थाना पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर एक जिला बदर आरोपी को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर का आरोपी रोहित पुत्र वीरेन्द्र चौहान उम्र 19 साल निवासी खेडापति कोलोनी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन कर घर से जहरीली शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर से पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन और जहरीली शराब बेचने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्य में निरीक्षक विकास यादव,उनि के.एन. शर्मा, प्र.आर.570 विनय कुमार सिंह, मय प्र.आऱ. 374, गजेन्द्र,प्र.आऱ.380 धर्मेन्द्र सेंगर आर. 182 दिनेश कुमर,आर.511 वदन सिंह आर. चा. 259 शरद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!