शिवपुरी। जिले की पोहरी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने गुरुवार को बहुचर्चित सरकुला डेम निर्माण कार्य का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण पर पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक कैलाश कुशवाह ने सरकुला डेम निर्माण कार्य में हो रही देरी के लिए पूर्व विधायक को जिम्मेदार ठहराया।
पहले हड़काया फिर की सहयोग की बात:
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण पर पहुंचे विधायक कैलाश कुशवाह ने मौके पर मौजूद देव निर्माण कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों को पहले हड़काया फिर सहयोग करने की बात कही।
विधायक ने कहा कि डैम निर्माण कार्य किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा किसी को कमीशन देने के चक्कर में डेम का घटिया निर्माण नहीं होना चाहिए क्योंकि डेम एक बार बनता है बार-बार नहीं। उन्होंने कहा कि वह डेम निर्माण कार्य का समय-समय पर सतत निरीक्षण करते रहेंगे. जिससे समय सीमा में डेम का निर्माण हो सके और यहां की जनता को इसका लाभ मिल सके।

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने किया सरकुला डेम निर्माण कार्य का निरीक्षण पूर्व विधायक पर साधा निशाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment