Press "Enter" to skip to content

50 फीट गहरे कुएं में गिरे गोवंश का रेस्क्यू, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने टॉर्च की रोशनी में निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में बुधवार की रात 11 बजे के लगभग एक गोवंश 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रात में ही टॉर्च की रोशनी में कुएं में गिरे गोवंश का सफल रेस्क्यू किया। इस बीच कड़कड़ाती सर्दी के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए रेस्क्यू को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे के राजापुर वार्ड क्रमांक 12 में कुशवाह प्रिटिंग प्रेस वालों के 50 फीट गहरे कुएं में एक बैल गिर गया था। इसकी सूचना बजरंग दल को रात में ही दी गई थी। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता अशोक कुशवाह,गोलू कुशवाह,दीपू कुशवाह,पप्पू कुशवाह,राहुल शिवहरे,आकाश शिवहरे,मंगल कुशवाह, रंजीत लोधी, सनी परिहार ने सुबह का इन्तजार न करते हुए बैल को रात में ही मौत के मुंह से निकालने का फैसला लिया।

इसके बाद टोर्च की रोशनी में रेस्क्यू की शुरुआत हुई रस्सी की मदद से गोलू कुशवाह, रिंकू कुशवाह और अशोक कुशवाह को कुएं में उतारा गए। बड़ी मशक्कत के बाद रस्सी से बांध कर बैल को खींचा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर सुबह का इन्तजार करते तो सर्दी और पानी में डूबने से गोवंश की जान भी जा सकती थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!