Press "Enter" to skip to content

खेत में सिंचाई कर रहे किसान के ऊपर गिरा बिजली का तार, हाथ और कंधा झुलसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिपरौदा उबरी गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान बुरी तरह से झुलस गया।जिसे स्वजन द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां किसान का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार राजू पुत्र गोविंद परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी पिपरौदा उबरी थाना मायापुर बुधवार की दोपहर सिंचाई के लिए पानी की मोटर के तार जोड़ रहा था तभी अचानक एक तार राजू के ऊपर गिर गया जिससे राजू परिहार का एक हाथ और कंधा करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। स्वजनों द्वारा राजू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!