शिवपुरी: जिले की रन्नौद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोरों के कब्जे से 6 विद्युत मोटर के साथ चोरी का करीब 3 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है।चोरों से अन्य वारदातों के खुलासे की आशंका बनी हुई है।
थाना प्रभारी रन्नौद ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी करने वाले पुराने बदमाशों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि ग्राम बीजरी में दो व्यक्ति एक मोटरसाइकल बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलेक्स से एक मोटर, पंखा व केबिल बेचने लिये राजकुमार दांगी की गुमटी के पास खड़े हैं।सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए 2 लोगों को पकड़ा नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम जैन्दर पुत्र जगभान गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम टामकी एवं दूसरे ने अपना नाम धारा पुत्र रामसिंह गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम टामकी थाना कोलारस का होना बताया। जिनसे पूछताछ की गई तो बताया कि ग्राम खरैह के श्री माँ ढाबा के बोर से मोटर पंखा, केबिल व अरविन्द रघुवंशी के शांति धर्मकाँटा के बोर से मोटर, पंखा, केबिल व रस्सा, बीजरी के डेयरी फार्म के बोर से मोटर, पंखा, केबिल व रस्सा तथा बंटी रघुवंशी निवासी खरैह के खेत मे लगे बोर से मोटर व पंखा चोरी करना स्वीकार किया जिनसे थाना रन्नौद के उक्त अपराधो मे चोरी गई सभी कुल 04 समर्सीबल मोटर, पंखा, रस्सा व केबिल बरामद हुये जो कुल कीमती करीब 2,00,000 (दो लाख रूपये) की जप्त की गई । उक्त आरोपियो ने पूछताछ में थाना कोलारस के अप. क्र. 03/24 व 04/24 में चोरी गई समर्सीबल मोटर चोरी करना स्वीकार किया उक्त चोरों की निशादेही पर थाना कोलारस के अपराध में चोरी गयी दोनो समसर्सीबल मोटर, पंखा, रस्सा व केबिल कीमती करीबन 1,00,000 (एक लाख रूपये) भी जप्त की गई। उक्त आरोपियों से कुल 06 मोटर, 06 पंखा एवं केबिल व रस्सा व एक मोटरसाइकल एचएफ डीलेक्स कुल कीमती करीबन 3,00,000 ( तीन लाख रूपये) की जप्त की गई। उक्त आरोपियो द्वारा इसके अलावा भी कोलारस क्षेत्र मे अन्य चोरियाँ करना स्वीकार किया है। जिनसे आईन्दा पूछताछ कर माल बरामदगी की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उनि नीतू सिंह धाकड, सउनि ब्रजमोहन सैलर, सउनि संदीप कुजूर, प्रआर रामप्रवेश शर्मा, प्रआर ऊधम सिंह, आर. मंजीत, आर. दीपक, आर. रणवीर, आर. सिद्धनाथ, आर राजवीर, आर वकील, आर महेश की सराहनीय भूमिका रही है।

चोरी की 6 विद्युत मोटर के साथ 2 चोर गिरफ्तार 3 लाख का माल बरामद, अन्य वारदातों के खुलासे की भी आशंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment