Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अनियंत्रित होकर मक्का से भरा ट्रक पलटा, लगा जाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बुधवार की सुबह करीब 4:00 बजे मक्का से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जेसीबी की मदद से सड़क से हटकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 930टी7369 शिवपुरी से मक्का भरकर झांसी जा रहा था इसी दौरान अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला पुल के पास कोहरे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि इस हादसे में ट्रक के स्टाफ को कोई चोट नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!