Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन,जितेंद्र जैन पत्तेवाले परिवार ने ठंड से ठिठुरते जरुरतमंदों को बांटे कंबल / Shivpuri News

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन,जितेंद्र जैन पत्तेवाले परिवार की ओर से गोलू भाई ने अपनी टीम के साथ मंगलवार की देर जिला अस्पताल परिसर में ठंड से ठिठुरते जरुरतमंदों लोगों को कंबलों का वितरण किया। यहां आपको बता दें कि सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं।उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके। ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कम्बल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसा ही एक छोटा सा प्रयास बीती रात शहर के समाजसेवी शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन,जितेंद्र जैन पत्तेवाले परिवार की ओर गोलू भाई ने अपनी टीम के साथ किया। उन्होंने देर रात जिला अस्पताल के वार्डों और परिसर में ठंड से ठिठुरते जरुरतमंदों को कंबलों का वितरण किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!