Press "Enter" to skip to content

हाथ में तमंचा कंधे पर गोलियों का पट्टा लिए युवक का वीडियो वायरल फिर भी पुलिस ने नहीं की आर्म्स एक्ट की कायमी / Shivpuri News

पीड़ित के स्वजन और रिश्तेदारों ने एसपी से की धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के मिहावरा गांव में बीते रोज गांव के तीन दबंगों ने ना केवल 2 युवकों की लाठी डंडे व कुल्हाडी से हमला कर बेरहमी से मारपीट की बल्कि कट्टे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया।इस घटना को लेकर हाथ में तमंचा कंधे पर गोलियों का पट्टा लिए युवक का धमकाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर केवल मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे आक्रोशित पीड़ितों के स्वजन और रिश्तेदारों ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देकर मामले में धाराएं बढ़ाने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बीते 31 दिसंबर 2023 की दोपहर गांव के महीप रावत, बल्ली रावत एवं नरेन्द्र रावत ने कमल किशोर और उसके भाई सिद्धार्थ जाटव पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों द्वारा कट्टे से फायर भी किया गया।इस हमले में सिद्धार्थ जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी भी उसका उपचार जारी है।पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घटना की रिपोर्ट सीहोर थाने में दर्ज करने के बाद भी पुलिस द्वारा केवल मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया जबकि आरोपियों द्वारा कट्टे से फायर किया गया जिसका वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया लेकिन फिर भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा नहीं लगाई।पीड़ितों के स्वजन और रिश्तेदारों ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देकर मामले में धाराएं बढ़ाने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!