Press "Enter" to skip to content

IIT-BHU गैंगरेप.. आरोपी वारदात के बाद घर जाकर सो गए थे: वाराणसी 3 दिन, MP गए फिर, पोस्ट शेयर की मंत्री की; लगातार एक्टिव रहे सोशल मीडिया पर /वाराणसी

ये गैंगरेप के तीनों आरोपियों के घर हैं। वाराणसी में सभी के घर 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में हैं। - Dainik Bhaskar

ये गैंगरेप के तीनों आरोपियों के घर हैं। वाराणसी में सभी के घर 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में हैं।

IIT-BHU में 1 नवंबर की रात गैंगरेप के बाद तीनों आरोपी घर जाकर सो गए थे। वारदात के 3 दिन तक यह वाराणसी में ही रहे। इस दौरान ये सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहे। आरोपी कुणाल पांडेय ने यूपी के मंत्री की पोस्ट भी शेयर की। इसके बाद तीनों मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी की कैंपेनिंग के लिए चले गए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद कुणाल ने सक्षम और अभिषेक को जिवधीपुर, बजरडीहा में उनके घरों पर छोड़ा। इसके बाद अपने घर बृज एन्क्लेव कॉलोनी, सुंदरपुर चला गया। वाराणसी में 3 दिन रहने के दौरान उन्होंने ज्यादा लोगों से मुलाकात नहीं की, सिर्फ काम से निकलते थे और वापस घर आ जाते थे।

वारदात के करीब 60 दिन बाद यानी 30 दिसंबर को BJP IT सेल में काम करने वाले तीनों आरोपियों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सवाल है कि ये तीनों 60 दिनों तक कहां थे?

यह जानने के लिए दैनिक भास्कर ने मध्यप्रदेश में BJP IT सेल के प्रमुख अभिषेक शर्मा से बातचीत की। तीनों आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला। आस-पास के लोगों से बातचीत की। चलिए, आपको सिलसिलेवार तरीके से सब कुछ बताते हैं…

BJP IT सेल के प्रमुख बोले-हमारे यहां बुलाने की बात गलत
वाराणसी IT सेल में काम करने वाले तीनों आरोपी वारदात के बाद मध्य प्रदेश चुनाव की कैंपेनिंग के लिए जाने की बात सामने आई थी। इसे लेकर भास्कर ने मध्यप्रदेश के BJP IT सेल के प्रमुख अभिषेक शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि हमारी पूरी टीम इनहाउस है। यह काफी बड़ी है। ऐसे में बाहर से किसी को बुलाकर मदद लेने की बात पूरी गलत है।

वह बताते हैं कि ऑफिशियली सिर्फ मेरी टीम में 10 हजार लोग हैं। इसमें पोजिशन होल्डर, डिस्ट्रिक्ट, मंडल, लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र में लोग हैं। जहां तक वाराणसी के आरोपियों की बात है, तो उन लोगों ने मेरी टीम को जॉइन नहीं किया।

तीनों आरोपी भले ही मध्यप्रदेश चले गए। मगर यह लोग लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। वारदात के अगले दिन कुणाल ने यह पोस्ट शेयर की थी।

तीनों आरोपी भले ही मध्यप्रदेश चले गए। मगर यह लोग लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। वारदात के अगले दिन कुणाल ने यह पोस्ट शेयर की थी।

गैंगरेप का आरोपी कुणाल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा है। फैक्ट चेकर जुबैर अहमद ने कुणाल और सक्षम की पोस्ट्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

गैंगरेप का आरोपी कुणाल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा है। फैक्ट चेकर जुबैर अहमद ने कुणाल और सक्षम की पोस्ट्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

रीवा के एक कैंडिडेट के लिए कर रहे थे सोशल मीडिया कैंपेनिंग
वाराणसी में BJP से जुड़े सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि कुणाल, सक्षम और अभिषेक उर्फ आनंद वारदात के बाद मध्यप्रदेश चले गए थे। लेकिन BJP के सेंट्रल IT सेल के लिए काम नहीं कर रहे थे। ये लोग रीवा में किसी कैंडिडेट के सोशल मीडिया कैंपेन को देख रहे थे। ऐसा भी नहीं है कि आरोपी वहां लगातार रह रहे थे। वे इस बीच कई बार रीवा से वाराणसी आते-जाते रहते थे।

क्या तीनों आरोपी रीवा में प्रत्याशी के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे? इस सवाल पर मध्यप्रदेश में BJP IT सेल के प्रमुख अभिषेक शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

यह अभिषेक के घर की तस्वीर है। वारदात के बाद अभिषेक उर्फ आनंद यही पर वापस आया था। घर के बाहर भाजपा का बोर्ड भी लगा है।

यह अभिषेक के घर की तस्वीर है। वारदात के बाद अभिषेक उर्फ आनंद यही पर वापस आया था। घर के बाहर भाजपा का बोर्ड भी लगा है।

वारदात के अगले दिन कुणाल ने यूपी के मंत्री की पोस्ट शेयर की
BJP IT सेल के महानगर संयोजक और गैंगरेप के आरोपी कुणाल की सोशल मीडिया पोस्ट को सर्च करने पर पता चला है कि उसने वारदात के अगले दिन 3 नवंबर को यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव की पोस्ट शेयर की। दरअसल, मध्यप्रदेश की सतना विधानसभा सीट से BJP सांसद गणेश सिंह चुनाव लड़ रहे थे।

उनके कार्यक्रम की फोटो यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसी को कुणाल ने शेयर किया था। सतना से रीवा की दूरी 60 किमी है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी BJP के सोशल मीडिया कैंपेन से जुड़ने रीवा गए थे।

वारदात के बाद भी आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे। यह पोस्ट फैक्ट चेकर जुबैर अहमद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

वारदात के बाद भी आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे। यह पोस्ट फैक्ट चेकर जुबैर अहमद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

कुणाल ने गिरफ्तारी से पहले भी किया पोस्ट
यही नहीं, फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने दावा किया कि गिरफ्तारी वाले दिन, यानी 30 दिसंबर को शाम 5 बजकर 33 मिनट पर कुणाल ने BJP से जुड़ी पोस्ट की। हमने कुणाल के साथी सक्षम के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला,तो पता चला कि जून-जुलाई के बाद कोई पोस्ट नहीं है। एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट बंद है।

मोहम्मद जुबैर ने अपने X अकाउंट पर कुणाल की सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। इसमें 25 नवंबर की एक पोस्ट है। 4 दिसंबर की एक पोस्ट लखनऊ की है। इसमें वो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ दिख रहा है।

आरोपी अभिषेक के परिवार पर दर्ज है छेड़खानी का मुकदमा
तीनों आरोपियों में से एक अभिषेक उर्फ आनंद के घर जब दैनिक भास्कर की टीम पहुंची, तब हमारी मुलाकात उनके पड़ोसी से हुई। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभिषेक बहुत पढ़ा-लिखा नहीं है। उसका मोहल्ले में कई बार लोगों से विवाद हुआ। एक बार मोहल्ले में सड़क बन रही थी, तो वह ठेकेदार का का सामान लेकर चला गया था।

पड़ोसी ने बताया, ”अभिषेक के पिता मुन्ना चौहान साड़ी के कारखाने में काम करते हैं। भाई सूरज चौहान पोस्टर चिपकाने का काम करता है। अभिषेक BJP से जुड़ा है। जिवधीपुर बजरडीहा में करीब 500 से 600 स्क्वायर फीट में उसका घर है।”

महिला ने आनंद के परिवार से हुए अपने विवाद के बारे में बताया। पड़ोसियों के मुताबिक, वो शराब पीकर झगड़ा करता था।

महिला ने आनंद के परिवार से हुए अपने विवाद के बारे में बताया। पड़ोसियों के मुताबिक, वो शराब पीकर झगड़ा करता था।

महिला ने अभिषेक के परिवार पर लगाया आरोप
अभिषेक के घर से करीब 20 कदम दूर एक महिला से हमारी मुलाकात हुई। उसने बताया कि जून 2022 में अभिषेक के घरवालों ने मेरे ऊपर कमेंट किया था। इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। महिला ने अभिषेक के परिवार पर छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, इस FIR में अभिषेक का नाम नहीं था।

BHU में किससे मिलने जाते थे आरोपी, छानबीन शुरू
छानबीन में सामने आया है कि 1 नवंबर की रात ये तीनों आरोपी चेतगंज इलाके के नक्कट्टैया लक्खा मेला को देखकर निकले। इसके बाद इन्होंने रास्ते में एक जगह पर रुककर शराब पी। फिर BHU कैंपस पहुंचे। वहां, रात करीब 1:30 बजे लड़की को दोस्त के साथ टहलता देख तीनों ने बुलेट रोक ली। उन्होंने पहले पीड़िता के दोस्त को भगा दिया।

वारदात वाले दिन आरोपियों ने नक्कट्टैया लक्खा मेला देखा। फिर मेन गेट से कैंपस में दाखिल हुए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और हैदराबाद गेट से कैंपस के बाहर निकल गए।

वारदात वाले दिन आरोपियों ने नक्कट्टैया लक्खा मेला देखा। फिर मेन गेट से कैंपस में दाखिल हुए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और हैदराबाद गेट से कैंपस के बाहर निकल गए।

इसके बाद जोर-जबरदस्ती, कपड़े उतरवाए, वीडियो बनाया और गैंगरेप किया। इसके बाद BHU के हैदराबाद गेट से तीनों बाहर निकल गए। ये भी पता चला कि तीनों आरोपी अक्सर शराब पीकर BHU कैंपस में जाया करते थे। ये किसके पास जाते थे, इसकी भी छानबीन चल रही है।

BHU कैंपस में गैंगरेप के आरोपियों के पोस्टर लगने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड अलर्ट हो गया।

BHU कैंपस में गैंगरेप के आरोपियों के पोस्टर लगने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड अलर्ट हो गया।

BHU कैंपस में गैंगरेप के आरोपियों के पोस्टर लगाए गए
इधर, BHU कैंपस में छात्र संगठनों में इस मामले को लेकर काफी गुस्सा है। मेन गेट पर रोजाना छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को BHU कैंपस में गैंगरेप के आरोपियों के पोस्टर चस्पा किए गए। इनमें आरोपियों की भाजपा नेताओं के साथ की फोटो भी है। पोस्टर लगने के बाद से ही BHU प्राक्टोरियल बोर्ड अलर्ट हो गया है। हालांकि, इन पोस्टर्स को किस संगठन ने या किन छात्रों ने लगाया है ये पता नहीं चल पाया है।

आरोपी कुणाल पांडेय की कई बीजेपी नेताओं के साथ फोटो

इस तस्वीर में आरोपी सक्षम पटेल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ है।

इस तस्वीर में आरोपी सक्षम पटेल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ है।

आरोपी कुणाल की बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आरोपी कुणाल की बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!