शिवपुरी: मायापुर थाना क्षेत्र के बघरवारा रोड पर िस्थत एक ढाबे पर अवैध शराब बेचने से रोकने गए मायापुर शराब दुकान के मैनेजर व उसके दो साथियों की ढाबा संचालक सहित चार अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की नीयत से उन पर कट्टों से फायर किए।
रविवार की रात 11 बजे मायापुर शराब दुकान के मैनेजर शिवम 26 पुत्र जानकीशरण शिवहरे अपने दो साथी राकेश राय व निक्की राय के साथ बोलेरो में सवार होकर मायापुरा गांव में बघरवारा रोड िस्थत मनीराम राय के ढाबे पर पहुंचा। यहां ढाबा संचालक मनीराम राय से किशन शिवहरे ने अवैध शराब बेचने से मना किया। इस पर मनीराम व उसका भाई सुशील राय लाठी लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए उनकी मारपीट कर दी। इसी दौरान दो कार सवार चार लोग आए, जिनसे आरोपी मनीराम ने कहा कि यही लोग उन्हें शराब बेचने नहीं दे रहे है।
इस पर उक्त चारों ने उनकी मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर अपनी कार में बैठे और वहां से भागने लगे। जिस पर चारों अज्ञात आरोपियों ने उन्हें मारने की नीयत से कार पर कट्टे से गोलियां चलाना शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली उनके कार के एक टायर में लगी, जिससे वह ब्लास्ट हो गया। मामले में टीआई ओपी आर्य का कहना है कि आवेदन पर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं फायरिंग करने वालों की कार को जब्त कर लिया है और ढाबा संचालक के यहां से 6 पेटी शराब जब्त कर ली है।

शराब कंपनी के मैनेजर से की मारपीट, दहशत फैलाने कट्टों से फायर भी किए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment