शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में आज रविवार की दोपहर पुलिस सहायता केंद्र के पास बस का इन्तजार कर रही एक महिला का मंगलसूत्र झपट पर अज्ञात बदमाश फरार हो गया। ख़ास बात रही कि कुछ दूर बाद महिला का मंगलसूत्र मिल गया। महिला ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपी स्मैक के नशे का शौकीन है।
पिछोर की रहने वाली महिला प्रीति लोधी ने बताया कि वह करैरा अपने भाई के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बाद बापस अपने घर पिछोर जाने के पुलिस सहायता केन्द्र के पास बस का इन्तजार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात बदमाश आया और उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर कच्ची गली की ओर भाग गया। महिला ने बताया उसने शोर मचा दिया था। जिससे मौके पर खड़े लोग बदमाश के पीछे भागे थे। बदमाश पकड़ में नहीं आया लेकिन लोगों को उसका छीना हुआ मंगलसूत्र मिल गया। इस मामले में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि वारदात करने वाला नशेड़ी है। उसकी हमने पहचान कर ली है। महिला का मंगलसूत्र कुछ दूरी पर मिल गया है। हम मामले में कार्रवाई कर रहे है।

महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागा बदमाश, चींख पुकार सुन लोगों ने बदमाश का किया पीछा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment