शिवपुरी: जिले के खनियाधाना में युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक ने अपने बाइक की फाइनेंस एक एजेंट से कराई थी। एजेंट को गाड़ी का किश्त जमा करने के लिए भी देता था। हालांकि, जब उसे पता चला तो उसके ओर से 43,784 रुपए बैंक तक नहीं पहुंची। जिसके बाद पीड़ित युवक धोखाधड़ी की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। जहां अपनी शिकायत दर्ज कराई।
एजेंट ने धोखाधड़ी कर उड़ाए पैसे
खनियाधाना कस्बे के रहने वाले आशिक अली पुत्र अब्दुल वाहिद ने बताया कि उसने एक बैंक से पल्सर बाइक 28 सितंबर 2022 को फाइनेंस कराई थी। बाइक की किस्त पिछोर के रहने वाले एजेंट राहुल तिवारी ने वसूली थी। अब तक वह 8 किस्तों की राशि 43,784 रुपए एजेंट राहुल तिवारी को दे चुका है। इसमें से कुछ पैसा फोन-पे के जरिए भी दिया गया। एजेंट के किस्त जमा की रसीदें भी उसे थमाई थीं।
आशिक अली ने बताया कि कुछ रोज पूर्व बैंक वालों का बड़े भाई के पास फोन आया था। जहां उनके द्वारा बाइक की किस्तें न भरने की बात कही गई थी। जब बैंक में जाकर पड़ताल की तो महज एक किस्त जमा थी। बची हुई किस्त में एजेंट के ओर से जमा नहीं की गई थी।
जब उसने जमा किस्त की रसीदें दिखाई, तो सभी रसीदें फर्जी पाई गई। इसके बाद एजेंट राहुल तिवारी से संपर्क किया तो उसके ओर से कोई उचित जबाब नहीं दिया जा रहा है। इसी धोखाधड़ी की शिकायत को लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंचा है।
बतादें कि फाइनेंस बाइक या अन्य वाहनों की किस्तें बसूलने का ठेका प्राइवेट कंपनियों को थमा दिया जाता है। इसके बाद उस कंपनी के एजेंट को किस्त वसूल कर बैंक तक पहुंचाई जाती है। इसी प्रकार आशिक अली से किस्तें तो वसूलीं गईं। हालांकि एजेंट ने किस्तें बैंक में न जमा करते हुए हड़प ली।

बाइक की 8 किस्तें एजेंट ने रख ली, बैंक मांग रहा किस्तों के पैसे; युवक ने एजेंट के खिलाफ की एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment