Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री राठखेड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी रेस्ट हाउस पर शनिवार को भाजपा मंडल की आगामी लोकसभा चुनाव किं तैयारियों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्यरूप से पूर्व राज्यमंत्री लोकनिर्माण विभाग सुरेश धाकड़ राठखेडा मौजूद रहे। बही बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अशुतोष जैमिनी ने की। जहा सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के पित्त पुरुषों की तस्वीर पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए पूर्ब राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ बोले कि विधानसभा चुनाव में चूक हुई लेकिन लोकसभा चुनाव में चूक नही होनी चाहिए। एमपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है चिंता की कोई बात नही है। संकल्प यात्रा का रथ गाव-गाव पहुच रहा है,भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुचाये साथ ही जो भी पात्र हितग्राही छूट गए है उन्हें योजनाओं से लाभ दिलाये।
इन दौरानं उन्होंने कहा कि आवास योजना अंतर्गत प्रत्येक आदिवासी परिवार के पास घर होगा सभी आवास स्वीकृत हो चुके है साथ ही सरकार ने अब राशि को भी बढ़ा दिया है। इस दौरान भाजपा मंडल के आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!