Press "Enter" to skip to content

कार ने मारी हिरण को टक्कर, मौके पर मौत, ड्राइवर कार लेकर फरार, गर्भवती थी हिरण / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने हिरण को टक्कर मारी। जिसमें हिरण की मौत हो गई। वहीं, कार का ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया।

घटना पचावली गांव के पास पीएस दांगी पेट्रोल पंप के पास हुई। हिरण सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था तभी देहरदा से ईसागढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने हिरण को जोरदार टक्कर मार दी। हिरण को टक्कर मारने के बाद कार चालक कार समेत मौके से भाग गया। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के साथ ही वन अमले को सूचना दी। लेकिन घायल हिरण को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के मुताबिक हिरण गर्भवती थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!