शिवपुरी: शिवपुरी जिले की नगरपालिका में आज परिषद की बैठक की गई जिसमें शिवपुरी से भारतीय जनता पार्टी से विधायक देवेंद्र जैन पहली बार नगर परिषद की बैठक में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्षद एक परिवार है और किसी भी पार्षद चाहे वह भारतीय जनता पार्टी का हो चाहे कांग्रेस का चाहे निर्दलीय किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. 39 वार्ड में से हर वार्ड में 10 लाख का काम किया जाएगा यह प्राथमिकता रहेगी. उसके बाद पेयजल की समस्या को भी दूर किया जाएगा. देवेंद्र जैन ने कहा कि पेय जल की समस्या को शहरी क्षेत्र से दूर किया जाएगा साथ ही जो अन्य वार्ड जो शहरी क्षेत्र से थोड़ा दूर है उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. थीम रोड के सौंदर्यकरण का पैसा जो नगर पालिका से लगा है उसका फंड अभी भोपाल से आया नहीं है उस फंड को भी लाने की पूरी कोशिश की जाएगी. जिससे नगरपालिका क्षेत्र के हर वार्ड में काम कराया जा सके. देवेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से उनकी चर्चा हुई थी और विकास के मुद्दों पर उन्होंने बात की है.

MLA देवेंद्र जैन की पहली नगर परिषद में मास्टर स्ट्रोक: नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में 10 लाख का काम होगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment