Press "Enter" to skip to content

साड़ी में आग लगने से झुलसी गर्भवती महिला: पति के साथ आई थी मायके, आग तापते समय हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में घर के कमरे आग से ताप रही एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला की साड़ी आग की चपेट में आने से महिला आग में झुलस गई। गर्भवती महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक 19 साल की रानू आदिवासी अपने पति शंकर आदिवासी के साथ अपने मायके आई हुई थी। आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे के लगभग अपने घर के कमरे में बैठकर आग से ताप रही थी इसी दौरान रानू की साड़ी के पल्लू में आग लग गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने जैसे तैसे महिला की साड़ी में भड़की आग को बुझाया इसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!