शिवपुरी: शहर के सिंधिया छत्री के पास भूत पुलिया पर गुरुवार की रात एक ट्रक बेकाबू होकर सिंधिया छत्री की दीवार को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। जिससे सिंधिया छत्री की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। बताया गया है दुर्घटना के बाद ट्रक स्टॉफ मौके से फरार हो गया। इसके बाद ट्रक बीच सड़क पर रात भर यूं भी खड़ा रहा। गनीमत रही कि इस बीच कोई अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 से 11 बजे के बीच ट्रक (RJ27GD6842) ग्वालियर वायपास की ओर से आया और भूत पुलिया के अंधे मोड़ पर बेकाबू होकर सीधे सिंधिया छत्री की दीवार से जा घुसा, घटना के बाद ट्रक स्टाफ मौके से फरार हो गया। बता दें कि तीन माह के भीतर इस स्थान पर चौथी बार घटना घटित हुई है।
इस मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद यहां सुबह 7 बजे के बाद भी भारी वाहन का आवागमन जारी रहता है। जबकि इस मार्ग से होते हुए पर्यटक सिंधिया छत्री, भदैया कुंड, बाणगंगा और टूरिस्ट विलेज पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
भारी वाहन निषेध के बावजूद आवागमन जारी
बता दें छत्री रोड़ पर भारी वाहनों के आवागमन पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक रोक लगाई गई है। नियमों का पालन न करने पर 5 हजार के जुर्माना का बाकायदा बोर्ड भी लगाया गया है। इसके बावजूद इस मार्ग से भारी वाहनों का सुबह 7 बजे के बाद आवागमन जारी रहता है।

सिंधिया छत्री की दीवार तोड़ घुसा बेकाबू ट्रक, भूत पुलिया के अंधे मोड़ पर हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment