Press "Enter" to skip to content

पशु चिकित्सक पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज, गोबर लेने गई महिला के साथ की थी छेड़छाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा कस्बे में बीते दिनों माता मंदिर की पुजारिन ने पशु चिकित्सक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाई थी। पीड़िता पुजारिन ने एसपी ऑफिस पहुंच कर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद आज दिनारा थाना पुलिस ने महिला के आवेदन पर पशु चिकित्सक के खिलाफ के छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, दिनारा कस्बे में रहने वाली 38 साल की मंदिर की महिला पुजारिन ने दो दिन पहले एसपी कार्यालय में एसपी को शिकायत दर्ज की थी। आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले पशु चिकित्सक अक्षय द्विवेदी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी।

जब वह भेड़ फार्म पर मंदिर को लीपने के लिए गोबर लेने गई थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी। इधर जब मामले की शिकायत एसपी से की गई। दिनारा पुलिस ने तुरंत आरोपी पशु चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!