Press "Enter" to skip to content

छोटे भाई ने जमीन को लेकर बड़े भाई को कमरे में बंद करके पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। करैरा थाना पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपी छोटे भाई के खिलाफ मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।


जानकारी के अनुसार, दुमदुमा गांव के रहने वाले 30 साल के देवेंद्र गुर्जर पुत्र हरनाम सिंह ने बताया कि मेरी शादी नहीं हुई है। इसी बात का फायदा उठाते हुए मझला भाई राम सुंदर गुर्जर मेरे हिस्से की जमीन को अपने नाम कराना चाहता है। बुधवार शाम मैं अपने घर पर था तभी मझला भाई आया और फिर से मेरे हिस्से की जमीन अपने नाम कराने की बात कहने लगा।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब मैंने अपने हिस्से की जमीन नाम करवाने से मना कर दिया तो मेरे भाई ने मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिर मुझे कमरे में ले जाकर लाठियों से पीटा और कमरे में ही बंद कर दिया। मैं रात भर दर्द से तड़पता रहा। आज सुबह मेरे बड़े भाई कल्याण सिंह गुर्जर ने मुझे कमरे से बाहर निकाला और मेरा इलाज करावाया।

पुलिस ने आरोपी राम सुंदर गुर्जर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 342, 294 और 506 की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!