Press "Enter" to skip to content

प्याज के गोदाम को बनाया निशाना: जालियां और गैस किटों की चोरी, डेढ़ से दो लाख का हुआ नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज के गोदाम को अपना निशाना बनाते हुए प्याज संग्रहण के इस्तेमाल में लाई जाने वाली जालियां और गैस किटों को चुरा का ले गए। गोदाम मालिक ने चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

गोदाम मालिक समसुद्दीन शेख ने बताया कि उसका प्याज का गोदाम फतेहपुर क्षेत्र के 28 नंबर कोठी से है। आज सुबह पड़ोसियों ने गोदाम में हुई चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो गोदाम की छत पर रखी प्याज संग्रहण की 50-60 जालियां चोरी हो चुकी थी, साथ ही कुछ जालियां गोदाम के पीछे खेत मे पड़ी हुई मिली हैं। इसके अतिरिक्त चोर 15 से 20 गैस किटों को भी चुरा कर ले गए।

गोदाम मालिक के अनुसार चोरी की इस वारदात में उसे डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!