Press "Enter" to skip to content

14 वर्षीय किशोर हुआ लापता, बैराड़ के प्राइवेट हॉस्टल में रहकर कर रहा था पढ़ाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में प्राइवेट हॉस्टल में रहकर कर पढ़ाई कर रहा एक 14 वर्षीय किशोर बिना बताए हॉस्टल से लापता हो गया। हॉस्टल संचालक और परिजनों द्वारा किशोर को सब जगह तलाश किया गया लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद इसकी सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विजय पुत्र मनफूल धाकड उम्र 35 साल निवासी सहसराम थाना गसवानी ने पुलिस को बताया कि कल दिनांक 27/12/2023 के दोपहर करीबन 03.00 बजे मेरे पास श्रीराम किड्स आवासीय छात्रावास बैराड के संचालक रवि धाकड का फोन आज तो मुझे रवि धाकड ने बताया कि तुम्हारा लडका वीरेन्द्र धाकड विना बताये कही चला गया फिर मैं शाम करीबन 08.30 बजे बैराड आया आस पास व अपने रिश्तेदारियो में पता किया पर अभी तक मेरे लड़के का कोई पता नही चला। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!