कुशवाह समाज ने शक्ति प्रदर्शन कर एसपी को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चकरामपुर में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के 4 लोगों की हत्या के मामले में आज जिले भर से एसपी ऑफिस पहुंचे कुशवाह समाज के लोगों ने बेगुनाह लोगों पर दर्ज हत्या के केस की निष्पक्ष जांच की मांग की समाज के लोगों ने बताया कि चकरामपुर में दो पक्षों में हुए विवाद के चलते चार लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। किन्तु इस घटना में कई निर्दोष लोगों के उपर भी गम्भीर मुकदमे लगा दिए गए है। हम भी चाहते हैं कि जो दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन जो निर्दोष है उन्हें किसी भी दबाव में झुठा ना फंसाया जाए। उदाहरण के लिए 75 और 80 वर्ष तक के बुजुर्गों तक पर हत्या करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज कर लिए गये है इसी प्रकार जिन लोगों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, उनके नाम भी अपराध पंजी कर लिया गया है इसी प्रकार पूर्व में 17 लोगों के नाम दर्ज किए गए थे उन 17 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब पता चल रहा है कि 14 लोगों के नाम और शामिल कर लिए गए हैं। इन कार्रवाइयों से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पुलिस निष्पक्ष ना करते हुए एकतरफा कार्यवाही या राजनीतिक दबाव के तहत एक पूरी समाज या पूरे गांव को एक साजिश के तहत आरोपी बनाने का काम कर ही है जो की अलोकतांत्रिक एवं अन्याय है।
हम आज आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जो वास्तविक दोषी हैं उनके नाम ही शामिल किया जाए तथा जो निर्दोष है उनके नाम एफ आई आर से हटाया जाय एवं जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए।

शिवपुरी के चकरामपुर नरसंहार में निर्दोष लोगों पर दर्ज किए केस की हो निष्पक्ष जाँच / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment