Press "Enter" to skip to content

गमी में शामिल होकर लौट रहे 3 बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, परिजन ऑटो से लेकर पहुंचे जिला अस्पताल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खजूरी कुंवरपुर रोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए सभी घायलों को परिजन इलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नौहरीकला के रहने वाले मनोज बंटी और हरिचंद्र जाटव सिकरौदा गांव में गमी में शामिल होकर अपने घर नौहरीकला लौट रहे थे तभी खजूरी कुंवरपुर गांव के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों में बंटी की हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!