Press "Enter" to skip to content

प्रीमियम राशि न भरने नपा सख्त: चौक-चौराहों पर नामों के बैनर लगाए गए, 29 दिसंबर तक ब्याज सहित बकाया राशि जमा करने के निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका ने ऐसे लोगों के नाम के बैनर शहर के चौक चौराहों पर लगा दिए। जिनके तरफ से नगर पालिका की दुकानों को लेने के बाद न दुकानों की प्रीमियम राशि भरी गई है और न ही दुकानों का किराया भरा गया है। ऐसे सभी दुकान के मालिकों के नाम बैनर में लिखकर शहर के चौक चौराहों सार्वजनिक किए गए हैं।

सभी दुकानदारों को 29 दिसंबर की शाम तक बकाया प्रीमियम राशि मय ब्याज के जमा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसा ना करने पर जमा प्रीमियम राशि और अमानत राशि राजसात करने और दुकानों की दोबारा नीलामी करने की बात बैनर में लिखी गई है।

बता दें कि नगर पालिका कि 57 दुकानों पर 14122479 रूपये की प्रीमियम राशि बकाया है साथ ही 3167488 रूपये किराया बकाया है। जो अब तक दुकानदारों द्वारा नहीं भरा गया है। नपा की 57 दुकानों में कमलागंज में एक, तांगा स्टैंड में एक, फिजिकल चौकी के पास बने कॉम्प्लेक्स में पांच, फायर बिग्रेट के पास चार ,दर्पण कालोनी में दो,वेलकम सेंटर में छ:, गांधी कालोनी झिरिया में दो, फिजिकल पत्रकार भवन में पांच, कलार गली में दो, गांधी मार्केट में बीस और पोहरी बस स्टैंड की आठ दुकानों की न ही शेष प्रीमियम राशि भरी गई है और न ही दुकानों का किराया भरा गया है। बता दें कि नपा द्वारा पहले भी प्रीमियम राशि और किराया वसूलने के कई प्रकार से प्रयास किये जा चुके है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!