शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के खुरई गांव में एक युवक ने शराब के नशे में सुसाइड करने का प्रयास किया। दरअसल, युवक के शराब पीकर घर पहुंचने पर पिता ने फटकार लगाते हुए उस पर हाथ उठा दिया था। इसी बात से भड़के युवक ने घर के सदस्यों के सामने जहरीली दवा पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। युवक को तत्काल पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक खुरई गांव का रहने वाला राकेश जाटव बामौर गांव में चल रहे निर्माण कार्य में पूर्व विधायक के यहां ड्राइवरी का काम करता है। रात में राकेश जाटव शराब के नशे धुत्त होकर अपने घर पहुंचा था। नशे के हाल में देखकर राकेश के पिता लज्जा जाटव ने राकेश को फटकार लगाते हुए उस पर हाथ उठा दिया था। पत्नी और बच्चों के सामने पिता की फटकार से नाराज राकेश ने घर में रखी जहरीली दवा को अपने माता-पिता और पत्नी-बच्चों के सामने पी ली थी। जहरीली दवा पीने से राकेश को उल्टियां होने लगीं। इसके बाद राकेश को पहले पिछोर और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिता की फटकार के बाद बेटे ने पी जहरीली दवा: शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment