Press "Enter" to skip to content

22 वर्षीय युवक की स्मैक के नशे ने ली जान, परिवार में पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक 25 बर्षीय युवक की नशे की आदत ने जान ले ली। बताया गया है कि युवक स्मैक सहित नशे के इंजेक्शन जैसे खतरनाक नशे का आदी था। आज नशा करते वक्त युवक को ऑवरडोज हो गया। बिगड़ती हालत देख युवक को बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार कुलदीप पुत्र सिद्धम जाटव उम्र 25 साल निवासी श्मशानघाट के पीछे की आज की आज बुधवार को नशे के ओवरडोज ने जान ली है। बता दें कि बैराड़ में स्मैक सहित नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है जोकि कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसके बाद आज इस नशे ने एक नवयुवक की जान ले ली। युवक के पिता की भी मौत शराब के नशे का बजह से हुई थी और अब बेटे की जान का दुश्मन भी बैराड़ में चरम पर फैल रहा यह नशा बना है।

बताया गया है कि मृतक का भाई भी किसी केस मे थाने में बंद है मृतक के घर में अब उसकी मां अकेली है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!