शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में मारपीट के केस में राजीनामा नहीं करने पर दबंगों द्वारा एक दिव्यांग युवती और उसकी मां के साथ पुनः मारपीट करने का मामला सामने आया है।दिव्यांग युवती और उसकी मां ने घटना की रिपोर्ट पोहरी थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद दिव्यांग युवती ने इसकी शिकायत एसपी को दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ममता पुत्री विद्यापुरी गोस्वामी निवासी केदारेश्वर पोहरी ने बताया कि जुलाई माह में उसके घर से 21 हजार रुपए और एक मोबाइल चोरी हो गया था।जिसका संदेह उसने पड़ोसी सूखा कुशवाह पर जताया था जिसको लेकर सूखा कुशवाह ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई थी इसी रिपोर्ट में राजीनामा के लिए सूखा कुशवाह उस पर दबाव बना रहा था। मना करने पर सूखा कुशवाह और उसके परिवार ने 21 दिसंबर 2023 को उसकी और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। थाने पर रिपोर्ट करने पर पुलिस ने उचित कार्यवाही नहीं की इससे परेशान दिव्यांग युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

दबंगों ने की दिव्यांग बेटी और उसकी मां के साथ मारपीट, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment