Press "Enter" to skip to content

तीसरी बार घर छोड़कर भागी पत्नी 2 बच्चे भी ले गई साथ, पति ने पुलिस से लगाई खोजने क गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बगोदा गांव से रविवार की दोपहर एक 28 वर्षीय महिला बिना बताए अपने 2 बच्चों के साथ घर से लापता हो गई। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने मंगलवार को बैराड़ थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैराड़ थाने पहुंचे एक 30 वर्षीय युवक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की दोपहर उसकी पत्नी गेंत में गाय को पानी पिलाने की कहकर घर से 2 बच्चों को लेकर गई जो लौट कर घर नहीं पहुंची। पत्नी और बच्चों को सब जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवक ने बताया कि इससे पहले भी 2 बार उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी जो बाद में लौट कर घर आ गई थी। युवक ने कार्या दीगोद बरई तेंदुआ गांव के आंनद चिढार पर पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!