शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के बावन की उमरी गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने मंगलवार को अपने पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज में 5 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर पति संजीव ओझा सास कौशल्या ससुर मुन्नालाल, जैठानी आरती, देवर राजेश ओझा पर मारपीट कर घर से निकाल
देने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अर्जुनगवा थाना सतनवाडा की रहने वाली वंदना ओझा की शादी 2 साल पहले घारमहादेव का कुड गणेश खेडा के पास बाबन की उमरी थाना मायापुर जिला शिवपुरी के साथ मंदिर में संपन्न हुई थी शादी में सामर्थ के अनुसार 5-6 लाख रूपये खर्च कर लडके के परिजन को दिये गये थे शादी के 6 माह तक तो ठीक ठाक रखा उसके बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग निरंतर करने लगे और कहने लगे की दहेज में 5 लाख रूपये दो तो तुमे घर पर रखेंगे। इसके बाद अक्टूबर में ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने पिता के घर रह रही है। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

5 लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला, ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment