शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोंडर गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी ने बताया कि उसके साथ गांव के ही 2 युवकों ने उस समय अश्लील छेड़छाड़ कर दी जब वह मंदिर से कथा सुनकर अपने घर लौट रही थी। किशोरी ने इसकी शिकायत अपने स्वजनों के साथ पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने केवल एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की जगह रास्ते से निकलने को लेकर गाली गलौंज करने का आवेदन लिखकर उसे थाने से चलता कर दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान किशोरी ने इसकी शिकायत मंगलवार को एसपी ऑफिस में दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कोंडर गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि वह सोमवार को गांव के मंदिर में हो रही भागवत कथा को सुनकर अपने घर लौट रही थी तभी उसके साथ गांव के कुलदीप और देवेंद्र ने अश्लील छेड़छाड़ कर गाली गलौंज कर दी। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी उसके साथ गांव के 4 लड़कों ने अश्लील छेड़छाड़ की लेकिन दोनों ही मामलों में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर से कथा सुनकर घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग से 2 युवकों ने की छेड़छाड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment