Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ नर्स पर युवक ने लगाए रिश्वत लेने के आरोप, विधायक कैलाश कुशवाह से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरीक्षा में रहने वाले नरेन्द्र कुशवाह ने बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ नर्स पर रिश्वत लेने की आरोप लगाए हैं। युवक ने जानकारी देते हुए बताया की 2 दिन पूर्व पत्नी को वह डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ ला रहा था तभी रास्ते में उसकी डिलीवरी हो गई जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां उसकी पत्नी को भर्ती किया गया। जिसके बाद उसकी पत्नी की आज छुट्टी होनी थी। जहां नर्स द्वारा डिलीवरी के नाम पर उससे 21 सौ रुपए की मांग की जा रही थी। जब उसने 500 रुपए देने की प्रायस किया तो नर्स द्वारा 500 रुपए नही लिए गए। जिसकी शिकायत उसने विधायक कैलाश कुशवाहा से फोन पर भी की।

इससे तीन दिन पूर्व एक मेल नर्स को 3 हजार की रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!