Press "Enter" to skip to content

धूमधाम से मना क्रिसमस पर्व, हुए रंगारंग कार्यक्रम, गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा, गीत-संगीत के हुए आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रभू यीशू का जन्मदिवस क्रिसमस पर्व सोमवार को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के दोनों गिरजाघरो में जहां विशेष प्रार्थना सभा हुई, वहीं बच्चों व युवाओं ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। प्रार्थना सभा के बाद आने वाले सभी लोगों को क्रिसमस केक वितरित किया गया। दोनों गिरजाघरों पर पुलिस भी तैनात रही।
क्रिसमस को लेकर आज सुबह से ही शहर के पोहरी रोड स्थित जीवनज्योति आश्रम एवं झांसी तिराहा स्थित बैथेल बाइबिल चर्च में गीत-संगीत के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। सुबह 9.30 बजे से क्रिसमस की प्रार्थना सभा शुरू हुई। चूकि इस दिन सांंताक्लॉज को देखने तथा उनसे मिलने के लिए बच्चे उत्साहित रहते है,ं इसलिए कई बच्चे तो सांता की केप लगाकर भी चर्च में आए। प्रभू यीशू के जन्मोत्सव से संबंधित गीतों की प्रस्तुति युवाओं ने दी। साथ ही प्रभू यीशू के जन्म के समय की घटनाओं का चित्रण करती हुई लघुनाटिका की भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर पास्टर अलुआ जेना ने देश में अमन-शांति व कोरोना जैसी महामारी फिर से लोगों को परेशान न करे, ईश्वर से यह प्रार्थना की। लगभग दो घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रमों के बाद क्रिसमस केक का वितरण किया गया। इस मौके पर अनुग्रह, सेन्ड्रा रॉबर्ट, मधुस्मिता, मुस्कान, अमन जॉन आदि युवाओं ने विशेष गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पुष्पा, सरीना, मीनाक्षी, नीतू सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
पोहरी रोड पर स्थित जीवन ज्योति आश्रम में लगाईं गईं आकर्षक झांकियों को देखने के लिए देर दोपहर से बच्चों से लेकर युवाओं की आवाजाही शुरू हुई तो देर शाम तक वहां मेले जैसी स्थिति बनी रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!