शिवपुरी: मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को घोषित किए गए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद लगातार चौथी बार बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी को चौंकाते हुए डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। जिसके बाद प्रदेश में डॉ मोहन यादव की कैबिनेट के गठन को लेकर लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। केन्द्रीय नेतृत्व ने लंबी जद्दोजहद के बाद सोमवार को डॉ मोहन यादव केबिनेट का पहला विस्तार किया गया। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है।
40 साल बाद शिवपुरी गुना अशोकनगर से मंत्रिमंडल में कोई नहीं:
मध्यप्रदेश राज्य गठन के 40 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब मंत्रिमंडल में शिवपुरी गुना अशोकनगर से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है।हालांकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवपुरी गुना अशोकनगर जिले की 12 में से 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बात करें शिवपुरी जिले की तो यहां
से 2005 से लगातार श्रीमंत यशोधारा राजे सिंधिया मंत्री रही हैं।
वहीं 2020 में सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को भी राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।राजनैतिक जानकारों की मानें तो इस बार मंत्रिमंडल तय करने का पूरा काम केंद्र ने अपने हाथ में ले लिया था। सारी चीजें दिल्ली से ही तय हुईं। इसलिए किसी भी तरह के गुट की नहीं चली है। आगामी लोकसभा चुनाव को
देखते हुए पार्टी ने ये जमावट बिठाई है।

शिवपुरी गुना अशोकनगर से मंत्रिमंडल में कोई नहीं है, 40 साल में पहली बार ऐसा हुआ है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment