शिवपुरी: नरसिंह कॉलोनी के एक मकान में रविवार रात को चोरी हो गई। चोर सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपए ले गए। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नमो नगर क्षेत्र की नरसिंह कॉलोनी में रविवार रात को चोरी हो गई। दरअसल, घर में रहने वाला परिवार मुख्य दरवाजे पर ताला लगाना भूल गए थे। देर रात जब वह सो गए थे तो चोर ने घटना को अंजाम दिया। घर में रहने वाले रामनिवास सेन ने बताया कि वह रात में अपने घर मे अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे सोया हुआ था। ताला न होने के कारण चोर मुख्य द्वार की दोनों कुंडी को खोलकर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला चाबी से खोला और उसमें रखी करीब एक किला चांदी के आभूषण, सोने का मंगलसूत्र, ब्रेसलेट और 70 हजार रुपये नगदी चुरा ली।
रामनिवास सेन ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसने देखा कि घर के मुख्य द्वार के दरवाजे और अंदर रखी अलमारी खुली हुई है। इसके बाद चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पड़ताल शुरू कर दी है।

रात में दरवाजा खुला होने पर हुई लाखों की चोरी, एक किलो चांदी, मंगलसूत्र और 70 हजार रुपए गायब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment