शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा और कोलारस थाना क्षेत्र के फोर लाइन हाईवे पर दो ट्रक रविवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गए। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पहला मामला सतनवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां फोरलेन हाईवे पर खूबत घाटी के पास रात करीब 12 से 1 के बीच आलू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलट जाने के बाद उसमें भरी आलू की बोरियां सड़क पर फैल गई। ट्रक पलटने की सूचना जैसे ही सतनवाड़ा थाना पुलिस को लगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सड़क पर बिखरी पड़ी आलू की बोरियों को हटाया। इस बीच ट्रैफिक को कुछ देर के लिए डायवर्ट कर दूसरी पट्टी से निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक आलू से भरा ट्रक क्रमांक RJ11GC6750 ग्वालियर से गुना की ओर जा रहा था। इसी दौरान ख़ूबत घाटी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया सूचना के बाद सतनवाड़ा थाना पुलिस ने घायल ड्राइवर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। ट्रक पलट जाने की वजह ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताई गई है।
कार बचाने के फेर में चावल से भरा ट्रक पलटा
इधर दूसरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है। जिसमें फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के पास एक चावल से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोट आई हैं।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे मनोज जाटव ने बताया कि वह और संदीप, मुरैना से ट्रक क्रमांक MH15FU2627 में चावल भरकर इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान फोरलेन हाईवे पर एक कार को बचाने के फेर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक में सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है। कोलारस थाना ने पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

फोरलेन हाईवे पर ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे आलू, कार बचाने के फेर में चावल से भरा ट्रक भी पलटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment