शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इमलिया गांव में बीते रोज जमीनी विवाद को लेकर एक बाप बेटे ने मिलकर एक आदिवासी दंपति की मारपीट कर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया। आदिवासी युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को इस मामले की शिकायत पीड़ित के स्वजनों ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जमीन पर कुटीर बनाने को लेकर हुआ विवाद:
श्रीमती आदिवासी ने बताया कि मेरी जमीन जो प्रकाश सरदार के घर के पास ग्राम इमलिया पर है उसमें कुटीर बनवाने हेतु फोटो खिंचवाने गये थे, तब वहीं पर प्रकाश सरदार और उसका लडका मिले, दोंनो बोल रहे थे, ये तो हमारी जमीन है, तुम इसपर कुटीर बनवाने के लिए फोटो क्यो खिंचवा रहे हो, इसी बात पर दोनों मां बहन की गन्दी गन्दी गालिया व जातिसूचक गालिया देने लगे और मैं और मेरे पति ने कहा हमारी जमीन है हम यहीं पर कुटीर बनाएंगे, इसी बात पर प्रकाश सरदार घर मे से कुल्हाडी लेकर आया, और मेरे पति हाकिम के सिर में मार दी। दोनों ने मेरे साथ भी कुल्हाड़ी के बेंटे और डंडे से मारपीट की। उसके बाद मारपीट कर दोनों आरोपी जंगल की तरफ भाग गए। पीड़ित महिला ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

जमीनी विवाद में बाप बेटे ने की पति-पत्नी की मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला कर फोड़ा सिर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment