Press "Enter" to skip to content

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में जहरीली शराब पीने से युवक की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है। मृतक रघुवीर पुत्र महाराज सिंह रावत उम्र 50 वर्ष बिजरावन थाना सिरसौद का रहने वाला है।पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। ‌मृतक के स्वजन के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10-11 बजे रघुवीर घर से निकला जिसके बाद उसने मुढेरी गांव में स्थित अवैध शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। जिसे पीने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों को रघुवीर शराब की दुकान पर मृत पड़ा हुआ मिला। यहां मौके पर रघुवीर का मोबाइल भी गायब था। वहीं रघुवीर की मौत के बाद शराब की दुकान का संचालक दुकान को बंद कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!