शिवपुरी: जिले में ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे के बायपास रोड पर रविवार की दोपहर अग्रसेन नगर के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार 7 लोग घायल हो गए। दोनों कारों में सवार एक-एक व्यक्ति के गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया है। बता दें कि फोरलेन सड़क पर सिंह निवास के पास बने पुल का एक हिस्सा डैमेज हो गया है जिसके कारण एक ही साइट में गाड़ी आ जा रही है। जिसके कारण यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाइवे सड़क पर शहर के बाहर से गुजरी बायपास सड़क पर रविवार की दोपहर करीब 3 बजे आगरा से मुंबई और उज्जैन से आगरा जा रही दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे आगरा से मुंबई जा रही कार क्रमांक एमएच 12 पीसी 6475 में सवार दीपेश उम्र 37 साल उनकी पत्नी संजीवनी उम्र 35 साल उनका बेटा चाहे उम्र 15 साल और बेटी मायरा उम्र 8 साल निवासी मुंबई घायल हो गई। वहीं उज्जैन से आगरा जा रही कार क्रमांक 13 सी 4108 में सवार ललित अलवरे उम्र 55 साल उनकी पत्नी सोपना अलवरे उम्र 50 साल और सुनील अलवरे उम्र 54 साल निवासी देवास घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते संजीवनी और ललित अलवरे को ग्वालियर रेफर किया गया है।

फोरलेन हाइवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 7 घायल 2 गंभीर ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment