शिवपुरी: पांच माह बाद जंगल में छोड़ते ही अग्नि नर चीता कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकल गाया है। चीता ट्रेकिंग टीम अग्नि की ट्रेक कर रही है। फिलहाल लोकेशन शिवपुरी जिले के पोहरी सतनवाड़ा रेंज में मिल रही है।
बता दें कि, अग्नि और वायु चीते को रविवार को अधिकारियों ने अहेरा गेट क्षेत्र जोन में रिलीज किया था। ये दोनों चीते हमेशा एक साथ रहते थे। इसलिए इनको एक साथ छोड़ा गया। लेकिन इस बार खुले जंगल में छोड़ने के बाद बाद से अलग-अलग घूम रहे हैं। शुक्रवार सुबह या गुरुवार रात से अग्नि चीता कूनो पार्क की सीमा से बाहर निकल गया है।
शुक्रवार को ये चीता श्योपुर के कराहल के आवदा गांव के नजदीक रिहाइशी इलाके में पहुंच गया था।शनिवार को शिवपुरी के पोहरी इलाके के सतनवाड़ा रेंज में पहुंच गया है। इस जंगल से कुछ ही दूरी पर रिहाइशी इलाका भी है। कूनो वनंडल श्योपर और पोहरी वन मंडल की टीमें लगातार उस पर नजर बनाए हुए हैं। कूनो नेशनल पार्क के बाड़ों से चार चीते अग्नि, वायु, वीरा और पवन को जंगल में छोड़ा गया है।
कूनो वन मंडल के डीएफओ थिरुकुलार आर ने बताया कि अग्नि पार्क से बाहर निकल गया है शनिवार की शाम को इसकी लोकेशन कूनो नेशनल पार्क के निकट ही पोहरी के जंगलों में मिली, जिसके पीछे ट्रेकिंग टीम लगी हुई है।

कूनो से माधव नेशनल पार्क की सीमा के करीब पहुंचा अग्नि चीता, 5 दिन पहले खूले में छोड़ा गया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment