Press "Enter" to skip to content

दुखद खबर: सायकिल पर मोटर रखकर रघुराज प्रजापति पत्नी लक्ष्मी प्रजापति के साथ खेत पर पानी देने जा रहे थे, ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास एक ट्रक ने पैदल जा रहे पति-पत्नी को रौंद दिया। इस घटना में दंपति की मौके पर की मौत हो गई। दिनारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की मुख्य बजह घना कोहरा बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक दिनारा कस्बे के कुमरयाने मोहल्ला के रहने वाला रघुवीर प्रजापति (35) अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति (32) के साथ साइकिल पर मोटर रखकर पैदल खेत में पानी देने के लिए निकले इसी दौरान दिनारा डाक बंगला के पास एक ट्रक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। इस घटना में दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस ने ट्रक को जप्त कर दंपति के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की पड़ताल शुरू कर दी है हादसे की वजह घना कोहरा होना बताई गई है दंपति अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!