Press "Enter" to skip to content

दिल्ली से मुंबई जा रहा केमिकल से भरा कंटेनर पलटा सड़क पर बिखरे ड्रम, शराब के नशे में था ड्राइवर / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रहा केमिकल से भरा ट्रक शनिवार सुबह पलटी खा गया। हादसा शिवपुरी जिले सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खेरे बाले हनुमान मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक रैलिंग से टकराया और पलटी खा गया। ट्रक में रखे ड्रमों से केमिकल सड़क पर फैल गया।

दिल्ली से केमिकल भरकर ट्रक (एचआर 74ए0042) मुंबई के लिए रवाना हुआ था। सतनवाड़ा के खेरे बाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी ट्रक चालक को नींद का झोंका आ गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केमिकल के ड्रमों को हटाकर ट्रैफिक खुलवाया।

शराब के नशे में पलटा कंटेनर

शिवपुरी जिले की कोलारस थाना क्षेत्र के खालसा होटल के पास वचनधन पेट्रोल पंप के सामने एक कंटेनर (UP16LT8736) अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद पेट्रोल पंप के स्टाफ ने कंटेनर के शीशे फोड़ कर ट्रक के स्टाफ को बाहर निकाला। कंटेनर से बाहर निकालने के बाद कंटेनर का ड्राइवर और उसका क्लीनर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि कंटेनर में सवार ड्राइवर और एक अन्य स्टाफ शराब के नशे में धुत्त था। जिसके चलते कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!