Press "Enter" to skip to content

बैराड़ थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने शनिवार को जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बैराड़ थाने में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दशरथ सिंह इलाक़ा गस्त पर थे इसी दौरान उन्हें धौरिया रोड़ पर बैराज माता मंदिर के गेट के पास एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा।असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दशरथ सिंह ने दौड़कर उसे पकड़ा नाम पता पूछने युवक ने अपना नाम गूंगा उर्फ प्रताप यादव निवासी ककरई थाना बैराड़ बताया। उक्त आरोपी को विधानसभा चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी द्वारा 3 माह के लिए जिला बदर किया गया था। जिला बदर की अवधि में आरोपी क्षेत्र में घूमता पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!