Press "Enter" to skip to content

बोर से पानी देने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बीलारा गांव में बोर से पानी देने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से मारपीट कर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार इंदल सिंह पुत्र तेजाराम जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी बीलारा का सामलाती बोर को लेकर बड़े भाई जतन सिंह से पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार को जतन सिंह ने इंदल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल घायल इंदल सिंह का जिला अस्पताल शिवपुरी में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!