Press "Enter" to skip to content

फर्जीवाड़ा: सिंहनिवास के युवक के नाम से राधौगढ में फाइनेंस हो गई LED टीवी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनिवास के रहने वाले एक युवक के नाम से अज्ञात ठग ने राधौगढ जिला गुना से 44990 रुपए की एलईडी टीवी फाइनेंस करा ली इतना ही नहीं ठग ने फाइनेंस कराई गई टीवी की कई किस्तें भी जमा कर थी लेकिन आखिरी की 4 किस्तें जमा नहीं करने पर जब फाइनेंस कंपनी ने किस्त जमा करने के लिए फोन लगाया तब युवक को इस फर्जीवाड़े का पता चला जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई और पुलिस से इस फर्जीवाड़े में शामिल दुकानदार और अज्ञात ठग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र कल्ला जाटव निवासी सिंहनिवास ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है बीते दिनों उसके मोबाइल पर होम केडिट कंपनी से फोन आया उन्होंने बताया कि तुम्हारा नाम से 44999 की एल.ई.डी. टी.वी. फायनेंस हुई है। सोनू ने बताया कि मेरे नाम से सैनी एण्ड इलेक्ट्रानिक्स,इलेक्ट्रिकल्स स्थान एम.जी. रोड राधौगढ जिला गुना प्रोपराइटर जगदीश सैनी योगेन्द्र सैनी और अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी की गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!