Press "Enter" to skip to content

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला: स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे के उत्कृष्ट विद्यालय के प्रवंधन की लापरवाही के चलते 10वीं और 12वीं के करीब 66 रेगुलर स्टू़डेंट्स परीक्षा नहीं दे पाएंगे। छात्रों का मानना है कि उनके तरफ से विद्यालय से रेगुलर फॉर्म भरा था। हालांकि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते ऑनलाइन पोर्टल पर उन्हें प्राइवेट बताया जा रहा है। जबकि वह स्कूल में नियमित छात्र हैं। इसकी शिकायत छात्रों ने कलेक्टर से दर्ज कराया है।


कलेक्टर से शिकायत करते हुए पोहरी से आए छात्रों ने बताया है कि वह पोहरी कस्बे के उत्कृष्ट विद्यालय के नियमित छात्र है। उनकी हाजरी, स्कूल के हाजरी रजिस्टर में भी दर्ज है। उनके द्वारा अगस्त माह में परीक्षा का रेगुलर फॉर्म स्कूल प्रबंधन के माध्यम से भरा गया था।

छात्रों ने बताया कि स्कूल के 12वीं कक्षा में 29 छात्र और 10 वीं कक्षा के 37 छात्रों के फॉर्म पोर्टल पर प्राइवेट दिख रहे हैं। इसके अलावा कुछ 12वीं छात्रों ने अपना विषय संस्कृत चुना था। हालांकि उन्हें संस्कृत की जगह इंग्लिश विषय ऑनलाइन दिख रहा है।

बता दें कि 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से भरे जाते हैं। इस लापरवाही में जिस कियोस्क सेंटर से फॉर्म भरे गए थे। उसकी ओर से फॉर्म भरने में लापरवाही बरतने के आसार है। इस मामले में कलेक्टर ने उचित सहयोग और दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन छात्रों को दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!