शिवपुरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में क्यूआर कोड स्कैन के द्वारा ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठग ने 200 पान का ऑर्डर देकर ना केवल पान की दुकान चलाने वाले के साथ उसके मित्र को भी चूना लगा दिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित दुकानदार ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र गोविन्द सिंह यादव निवासी ठकुरपुरा वार्ड कमांक 1 शिवपुरी की अस्पताल चौराहे पर पान की दुकान है। बीते मंगलवार को विवेक यादव के पास उसके परिचित भोलू उर्फ प्रियांशु धाकड़ का फोन आया उसने कहा कि मैं शहर से बाहर हूँ तुम 150 पान लगाकर सी.आर.पी.एफ. केम्प ककरवाया पर देकर आओ मै उसका भुगतान करवा दूंगा। तुम
रूपयों की चिन्ता ना करो मैं पार्टी को आपका नंबर भेज रहा हूं वह आपको फोन कर लेगे। इसके बाद मेरे पास मंजीत का फोन आया और उसने 150 पान की जगह 200 पान चाहिये।मैं 200 पान लगाकर सी.आर.पी.केम्प ककरवाया पहुंचा वहां पर मन्जीत का फोन आया और उसने मेरे मोबाइल पर एक क्यूआर भेजा और उसमें पहले 1 रूपया डाला इसके बाद दूसरा क्यूआर भेजकर कहा कि इसको स्केन कर लो आपका भुगतान 4000 रूपये आपके खाते में आ जायेगें। पैसे नहीं आने पर मैंने मंजीत को फोन किया तो उसने दूसरा क्यू आर भेजा लेकिन वह सक्सेस नहीं हुआ उन्होंने कहा कि आपके साथ में आये दोस्त के फोन से स्कैन करा लो तो फोन पे पर भुगतान हो जायेगा। इसके बाद कोड स्कैन करते ही दोस्त मलखान जाटव के फोनपे से 4000 रूपये कट गये। पीड़ित ने भोलू धाकड़ और मंजीत नाम के युवक पर धोखाधड़ी का ₹8000 ठग लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

200 पान का ऑर्डर देकर पनवाड़ी को लगाया 8000 का चूना ठगी का शिकार दुकानदार पहुंचा कोतवाली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment