शिवपुरी: जिले के बैराड़ में पत्नी की हत्या फिर लूट करने वाले गुनाहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पति ने बैराड़ थाना के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस भूख हड़ताल का समाज सहित कस्बे के लोगों ने समर्थन किया है।
गौरतलब है कि महिला की हत्या और लूट के मामले का खुलासा करने में बैराड़ पुलिस नाकामयाब रहीं है। जबकि इस हृदयविदारक घटना को हुए दो माह से ज्यादा का समय गुजर चुका है।
ये था मामला
बता दें कि बैराड़ कस्बे में कियोस्क संचालक अजय शर्मा की पत्नी चायना शर्मा (35) की 10 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्यारे लाखों रुपयों के जेवरात और नकदी लूटकर ले गए थे। बैराड़ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं में केस दर्ज है।
इसके बाद एसपी ने अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को राउंडअप भी किया था। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। तब से गुरुवार तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है।
कई बार उठीं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
बता दें कि चायना शर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर चायना शर्मा का पति अजय शर्मा कई शिकायतें थाने सहित एसपी ऑफिस में दर्ज करा चुका है। इसके अतिरिक्त कई संगठन भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर सीएम और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन अब तक शिकायतों और ज्ञापन का असर नहीं हुआ। इसी के चलते आज चायना शर्मा के पति अजय शर्मा को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।
जब तक नहीं पकड़े जाते हत्यारे, भूंख हड़ताल रहेगी जारी
बैराड़ थाने के सामने टेंट लगाकर पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे चायना शर्मा के पति अजय शर्मा का कहना है कि वह लगातार पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर दर-दर भटक रहा हूं।
पत्नी की हत्या को दो माह से भी ज्यादा समय गुजर चुका है। हालांकि अब तक पुलिस हत्यारों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। सुनवाई ना होने से आज से उसके द्वारा भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है जब तक पत्नी के हथियारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठा रहेगा।

पत्नी के हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी, दो माह पहले हुई थी हत्या, भूख हड़ताल पर बैठा पति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment